भूत शिशु

     बहुत पुराणी एम् पि (मध्य प्रदेश ) के छोटे से गांव की बात है| जहा एक नव विवाहित जोड़ा अपनी शादी शुदा जिंदगी में बहुत खुश थे , वो हमेशा अपने आस पास वाले लोगो की मदत करते थे और गरीबो को खाना खिलाते थे| ये दोनों पति पत्नी घूमना फिरना ज्यादा पसंद करते थे और इनके माता पिता भी इनकी शादी से ख़फ़ी खुश थे वो ये देख के खुश थे क ये दोनों आपस में एक दूसरे से कितना प्यार करते थे और लोगो की भी मदत किया करते थे |
     इनकी शादी शादी को लग भाग १ साल  बीत चूका था लेकिन अभी तक ये दोनों माँ बाप नहीं बन पाए थे | इसका कारन ये था की ये दोनों अभी इतनी जल्दी बचा नहीं चाहते थे, क्यूंकि ये दोनों अपना काफी धन गरीबो पर खर्च कर दिया करते थे जिससे की इनके पास इतना धन नहीं बचता था की ये अपने बचे की देख भल कर पाए | 
      लेकिन एक दूसरे से  प्यार की वजह से एक दिन आखिर पत्नी नीता ने गर्भ धारण कर लिया और इस बात से उसका पति राजेश परेशान  हो गया क्यूंकि वह और नीता दोनों अभी इतने जल्दी बच्चा  नहीं चाहते थे | फिर इन दोनों ने अपने बच्चे  को जो गिराने  की सोचली और वह ये बात अपने माता पिता से भी छुपाना  चाहते थे अगर उनेक माता पिता को ये बात पता चल जाती तो वो उन दोनों पर काफी गुस्सा करते | 

     एक दिन राजेश अपनी पत्नी नीता को गर्भपात के लिए हॉस्पीटलं ले गया जहा डॉक्टर को दिखने और काफी सोच विचारके इन दोनो ने गर्भ पात की ठान ली और नीता ने अपना गर्भपात करवा लिया | इस बात को एक हफ्ता ही हुआ था की इन दोनों को अजीब अजीब बच्चे के सपने आने लगे नीता के पेट में दर्द और नीला पन  होने लगा | 
      रोज़ की तरह नीता और राजेश सोने अपने बैडरूम में गए और सोने के कुछ ही देर बाद नीता का पेट फूलने लगा और पूरी तरह नीला पड़ गया नीता नींद में ही घबरा कर उठ गई और अपने पेट को देख कर डर गई | उसने तुरंत राजेश को उठाया और नीता की यह हालत देख वो भी काफी घबरा गया सुबह होते ही उसने ये बात डॉक्टर को बताने की सोची और दोनों तैयार होकर हॉस्पिटल चले गए , डॉक्टर को अपनी हालत दिखाने के बाद डॉक्टर ने नीता को कुछ गोली देदी और कहा की घबराओ मत गर्भपात से ऐसा शायद होसकता है , ये दवा से आपको आराम मिलेगा ऐसा डॉक्टर ने कहा और  घर भेज दिया | 

     लेकिन रोज़ रात में ठीक उसी तरह के लक्षण नीता को अपने पेट पर देखने को मिलते थे और अब पेट पर निता के किसी छोटे बचे के हाथ के निशान भी होने लगे ऐसा लगता था कोई छोटा शिशु नीता को जोर से मारकर गया है | अब ये सब देख कर उन्होंने अपने माता पिता को सारी  बात बतादि उनकी बातो से नीता और राजेश  के  माता पिता ने उन्हें काफी डाटा लेकिन अब क्या हो सक्त था | नीता राजेश के माता पिता ने अब किसी तांत्रिक को ये बात बताने की सोची| तांत्रिक ने नीता की सारी बात सुनी और उसको ये बताया  की  तुम दोनों एक बहुत बड़ा पाप किया है जिस शिशु की तुमने हत्या की है वो कई जीवन चक्र के बाद इंसानी रूप धारण करने वाला था | परन्तु तुम दोनों ने उसका यह एक मात्र इंसान बनने का सपना तोड़ घोर अनर्थ किया है |
    अब वो इसी बात का बदला तुम दोनों से लेगा में भी तुम्हारी इसमें कोई मदत नहीं कर सकता , यह निराशा जनक बात सुन कर नीता और राजेश दोनों अपने घर को वापस लोट गए | जब रात को सोते समय नीता को ऐसा आभास हुआ की कोई बचा रो रहा है तो उसने उठकर अपने मोबाइल टोर्च से चारो और देखा तो उसको उसके बेड पर ही एक शिशु बैठा मिला जो उसकी तरफ देख रहा था नीता उसे देख ककर जोर से भागी और बेड  से उतर कर निचे वाले रूम में निचे से सीढ़ियों की तरफ भागते ही वो पेट के बल गिरी और वही नीता की मोत हो गई और राजेश को ये बात पता भी नहीं पड़ी की उसकी पत्नी के साथ क्या होगया \
    सुबह जब राजेश नींद से उठा और उसने नीता को बेड पर न पाया तो वो नीता को ढूंढनें  निचे सीढ़ियों पर गया और नीता को वाह मारा हुआ पाया जिसे देख कर वो काफी रोने लगा और घबरा भी गया उसने अपनी पत्नी का अंतिम संसकार किया और अगली रात अपनी मोत का इंतज़ार करने लगा कुछ समय बाद राजेश अपना घ अपने बाप सहित छोड़ कर चला गया उसके बाद राजेश का क्या हुआ ये कोई नहीं जनता |     
  
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment